फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुठभेड़ में घायल की एमएमजी में तीन दिन नहीं हुई ड्रेसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है। पुलिस मुठभेड़ में घायल चेन झपटमार अब्दुल को सर्जिकल वार्ड में भर्ती करने के बाद तीन दिन तक ड्रेसिंग नहीं की गई। शिकायत के बाद सीएमएस के निर्देश पर घायल की पट्टी बदली गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को कौशांबी थाना पुलिस ने चेन झपटमार के आरोपी मूल निवासी कोलकाता अब्दुल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल अब्दुल को पुलिस ने एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार दोपहर सीएसएस के पास शिकायत पहुंची कि मरीज के पैर में गंभीर चोट होने के बावजूद तीन दिन से पट्टी नहीं बदली गई है। डॉक्टर ने भर्ती फाइल में ड्रेसिंग के स्पष्ट निर्देश दिए थे लेकिन वार्ड स्टाफ ने इस पर ध्यान नहीं दिया। चिकित्सकों के अनुसार ऐसी स्थिति में समय पर ड्रेसिंग जरूरी होती है, ताकि संक्रमण और बैक्टीरिया पनपने का खतरा न बढ़े।
सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि वार्ड में पट्टी की व्यवस्था उपलब्ध है लेकिन गंभीर चोट के चलते माइनर ओटी में ड्रेसिंग की जानी है। उन्होंने कहा कि स्टाफ को निर्देश दिया कि घायल की जल्द पट्टी बदली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें