फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब की बेटियों की शादी में मदद करेगी सरकार

Mon, 05 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो वर्ष से गरीब बेटियों की शादी के लिए सहयोग राशि दिए जाने की योजना फिर से शुरू कर दी गई है।  शासन की ओर से बेटियों के विवाह के लिए 20 हजार रुपये की सहयोग राशि दी जाएगी, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी परितोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि योजना का शुभारंभ सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर किया जाएगा। जहां 60 लाभार्थियों को चेक दिए जाएंगे। इसके साथ ही जनपदों में लाभार्थियों को सहयोग राशि दिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

वर्ष 2014-2015 और 2015-2016 इस योजना के अंतर्गत आवेदन नहीं मंगाए गए थे। महज अल्पसंख्यक गरीब परिवारों को ही सहयोग राशि दी जा रही थी। एक बार फिर से इस वर्ष सामान्य वर्ग से आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंनेे बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर 100 परिवार आवेदन कर चुके हैं। एक परिवार में दो बेटियों के लिए अनुदान राशि दी जा सकती है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के गरीब परिवार भी आवेदन कर  सकते हैं। 
 
 इस तरह करें आवेदन 
देहात क्षेत्र के 46 हजार रुपये की वार्षिक आय और नगर क्षेत्र के 56 हजार रुपये वार्षिक आय अर्जित करने वाले परिवार सहयोग राशि केलिए आवेदन कर सकते हैं। जन सुविधा केंद्र और साइबर कैफे से विभाग की वेबसाइट  wwwswd.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही आवेदन की हार्ड कॉपी समाज कल्याण विभाग में जमा करानी होगी।
विज्ञापन


 महंगाई बढ़ी लेकिन अनुदान राशि नहीं 
पिछले दो वर्ष के दौरान महंगाई तो बढ़ी है लेकिन दोबारा योजना शुरू करने के बावजूद अनुदान राशि में कोई इजाफा नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें