फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुस्लिम महिलाओं से बात करके सरकार दाखिल करेगी जवाब’

Tue, 31 Jan 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
वीके ‌सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ‘तीन तलाक का मुद्दा बड़ा मामला है। सामाजिक सुधार और धर्म से जुडे़ इस मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं से बात की जाएगी। इस बातचीत से निकले रिजल्ट के बाद ही सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेगी।’ सोमवार को यह बात केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने कही।
विज्ञापन


विदेश राज्यमंत्री सोमवार को मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी में मीडिया को भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार गंभीर है। जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में सरकार अपना पक्ष रखेगी।

उन्होंने कहा कि अगर यूपी में भाजपा की सरकार आती है तो प्रत्येक थाना स्तर पर एक एंटी रोमियो दल की स्थापना की जाएगी। इस दल का काम महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वालों पर नकेल कसना होगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही भ्रष्टाचार की शिकायतों पर लगाम कसने के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। यह हेल्पलाइन सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ी होगी और इस पर आने वाली प्रत्येक कॉल पर गंभीरता के साथ कार्रवाई की जाएगी। प्रेसवार्ता में मेयर अशु वर्मा, महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा और प्रदेश महामंत्री दिेनेश गोयल भी मौजूद रहे।

गाजियाबाद को मिलेगी एम्स और मेट्रो विस्तार की सौगात:
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने कहा है कि यूपी में कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, गोरखपुर और झांसी के साथ ही गाजियाबाद को भी मेट्रो विस्तार का तोहफा दिया जाएगा। इसके साथ ही यूपी में एम्स स्तर के 6 अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा। इनमें से एक अस्पताल की सौगात गाजियाबाद को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें