गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में घर से लापता हुई। किशोरी देर रात नशे की हालत में घर पहुंच गई। परिजनों ने थाना पुलिस को किशोरी के लापता होने की तहरीर दी थी।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसी बीच रात में किशोरी नशे की हालत में घर वापस आ गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल परीक्षण में एल्कोहल सेवन करने की बात सामने आई।
क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक कॉलोनी से किशोरी बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में घर से लापता हो गई। परिजनों ने पहले तो आसपास और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की। सफलता न मिलने पर एक युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी थी। देर रात किशोरी एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर घर पहुंची। किशोरी नशे की हालत में थी और उसके साथ आए युवक ने बताया कि उसने बीयर पी रखी है। किशोरी को नशे में देख परिजनों को आशंका हुई और उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। सुबह चार बजे किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल होने के बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि किशोरी अपने दोस्त के साथ नोएडा गई थी। सकुशल घर लौट आई है। परिजनों ने तहरीर देने से इन्कार कर दिया है।