फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दबंगोें से परेशान पशु प्रेमी ने लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की किदवईनगर कॉलोनी निवासी पशु प्रेमी दबंगों से परेशान होकर पलायन करने के लिए मजबूर हैं। पशु प्रेमी ने घर पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं। आरोप है कि कुछ दबंग कुत्तों और बेसहारा पशुओं की सेवा करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

किदवईनगर कॉलोनी के रहने वाले शाहआलम उर्फ बोबी बेहसारा पुशओं और कुत्तों की देखभाल करते हैं। आरोप है कि इस बात को लेकर कुछ दबंग किस्त के लोग उनसे रंजिश रखते हैं। आरोपी शाहआलम को बेसहारा पशुओं को चारा और कुत्तों को रोटी देने पर अभद्रता करते हैं। विरोध करने पर आरोपी शाहआलम और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
शाहआलम का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। कार्रवाई न होने से परेशान शाहआलम ने कहा कि वह परिवार समेत पलायन करने के लिए मजबूर हैं। शाहआलम ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और किदवईनगर पहुंचकर मामले की जांच की। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें