फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन शाम को मिला गंगाजल

Sun, 03 Jul 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
वसुंधरा और डेल्टा कालोनी के रेजिडेंट्स को चौथे दिन शाम को गंगाजल मिला। बुधवार से इन कालोनियों में गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो रही थी। हालांकि सुबह पानी न मिलने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगाें ने बोतलबंद पानी खरीदकर किसी तरह काम चलाया। शाम को गंगाजल आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सीआईएसएफ रोड पर शक्ति खंड-4 में अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए ड्रिलिंग के दौरान निजी कंपनी ने गंगाजल की मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त कर दी थी। शुक्रवार रात तक भी लाइन की मरम्मत नहीं हो सकी, इस वजह से शनिवार सुुबह पानी नहीं मिल सका।

रात में बारिश के दौरान काम रोकने से भी मरम्मत में देरी हुई। शनिवार सुबह वसुंधरा और डेल्टा कालोनी में नलकूप के जरिए पानी की सप्लाई की गई, लेकिन प्रेशर कम होने की वजह से पानी नहीं पहुंचा। बोतलबंद पानी खरीदकर ही काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे गंगाजल लाइन की मरम्मत की काम पूरा हुआ। इसके बाद पानी स्टोर करने का काम शुरू हुआ। शाम को गंगाजल की आपूर्ति की गई। अवर अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार रात को बारिश होने से काम रोकना पड़ा था, जिसके चलते मरम्मत में देरी हुई और शनिवार की सुबह ही लाइन की काम पूरा हो सका। शनिवार की शाम गंगाजल दिया गया और रविवार से दोनों वक्त पानी की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन



- निजी कंपनी पर होगी कार्रवाई
नगर निगम ने बताया कि गंगाजल लाइन क्षतिग्रस्त करने वाली एलएंडटी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा।

क्या बोले लोग
20 से 30 मिनट ही पानी मिल रहा है। तीन दिनों तक गंगाजल नहीं आने से बहुत दिक्कत रही।
- कैलाश चंद्र, वसुंधरा सेक्टर-1

पानी की समस्या होती है तो अधिकारी वैकल्पिक इंतजाम नहीं करते हैं। उनसे टैंकर की मांग की गई थी, लेकिन टैंकर नहीं भेजा गया।
- वीरेंद्र गंगवार, वसुंधरा सेक्टर-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें