फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हत्यारोपी सोनू की दो दिन में गिरफ्तारी के आश्वासन पर अस्थि विसर्जन को माने परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। विपिन हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिवार और समाज के लोगों ने एक बैठक की और अस्थि विसर्जन न करने का निर्णय लिया। जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो अधिकारी विपिन के परिजन से घर पर मिले और आश्वासन दिया कि दो दिन में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद परिजन विपिन की अस्थि विसर्जित करने को तैयार हुए।
विज्ञापन

दरअसल, 12 जुलाई की रात बाइक का हॉर्न बजाने पर सोनू ने विपिन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में मुख्य हत्यारोपी सोनू की पत्नी और उसके पिता को गिरफ्तार किया था। सोनू की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार को रतिराम कॉलोनी स्थित घर पर बैठक बुलाई और विपिन की अस्थियों को विसर्जित न करने का निर्णय लिया। इस बात की जानकारी जब अधिकारियों को मिली तो वह भी उनके घर पहुंच गए। हिंदू रक्षा दल के प्रदेशध्यक्ष अमित प्रजापति ने बताया कि बैठक में समाज के लोगों ने भी हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर पुलिस अधिकारियों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दो दिन की मोहलत मांगी। साथ ही कहा कि अस्थि विसर्जन कराया जाए। समाज के लोगों के समझाने विपिन के परिजन ने बेटे की अस्थियों के विसर्जन की हामी भरी। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुलिस की चार टीम अलग-अलग शहरों में दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम है और जल्द इसे और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें