फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में दवा का स्टॉक अब ऑनलाइन

Fri, 09 Jun 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। सरकारी अस्पतालों में अब रोज होने वाली दवाओं की खपत और बचे स्टॉक की जानकारी आसानी से मिल जाएगी। इसके लिए एक सॉफ्टवेयर अपलोड किया गया है। सॉफ्टवेयर के जरिए दवाओं का स्टॉक ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। साफ्टवेयर पर शुक्रवार से काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


औषधि  एवं टीका वितरण प्रबंधन प्रणाली (डीवीडीएमएस) के नए प्रारूप में अब दवाओं के स्टॉक को अपडेट किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग लखनऊ से की जा रही है। साफ्टवेयर से सीएचसी-पीएचसी को भी जोड़ा गया है।

रोज की दवाओं के स्टॉक की जानकारी स्टोर इंचार्ज दिया करेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों के दवा स्टोर को ऑनलाइन करने की कवायद तीन साल पहले शुरू की गई थी, जो अब पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन


इसके तहत सबसे पहले एमएमजी अस्पताल में यह कार्य शुरू किया गया था। धीरे-धीरे पूरे प्रदेश के जिला अस्पतालों सहित सीएचसी-पीएचसी को भी जोड़ा जा रहा है। सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि पारदर्शिता के लिए शासन ने नई व्यवस्था लागू की गई है। नए साफ्टवेयर के अनुसार काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें