फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किराया मांगने के विवाद में चालक ने चढ़ा दी स्कॉर्पियो

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में बरात लेकर आए चालक ने किराये के विवाद में युवकों पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी। इस मामले में स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद के साहिल ने बताया कि गाजियाबाद के पांडवनगर स्थित सोना गार्डन में बरात आई थी। बरात में आने के लिए उन्होंने दिल्ली की ट्रेवल्स कंपनी से स्कॉर्पियो बुक की। कुल सात हजार रुपये किराये के मांगे गए थे। इसमें से छह हजार रुपये पहले ही दे दिए गए।
शेष एक हजार दिल्ली वापस लौटने पर देने की बात तय हुई। लौटने के दौरान सड़क के किनारे खड़े होकर चलने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय स्कार्पियो चालक ने 1000 रुपये मांगना शुरू कर दिया। दिल्ली पहुंचकर देने की बात पर आरोपी बिफर गया। जब कहासुनी हो रही थी, उस समय वह अपने मित्र के साथ रास्ते पर ही खड़े थे, तभी आरोपी ने कार दोनों के ऊपर चढ़ा दी। इसमें उनके पैर की हड्डी टूट गई। दूसरे साथी को भी चोट आई। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें