फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आंधी और बारिश में घंटों गुल रही शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आंधी और बारिश के बाद शुक्रवार शाम शहर व देहात के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। नेहरूनगर थर्ड में तेज आवाज के साथ ट्रांसफाॅर्मर की दो बार केबिल फुंक गई। निगम के कर्मचारियों ने डेढ़ घंटे बाद आपूर्ति को सुचारु किया।
विज्ञापन

विजयनगर में दो स्थानों, मुरादनगर में जलालपुर रोड, डासना, मसूरी, रावली रोड, भोजपुर और लोनी के कई इलाकों में सात बजे से लेकर रात 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन कर आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। बड़ी संख्या लोगों ने ट्वीट कर समस्या बताई। रावली कुम्हैड़ा, पाइपलाइन मार्ग के गई गांवों में आधी रात गुजरने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विजयनगर के राकेश सिंह ने बताया कि रात में साढ़े 11 बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। देवेंद्र शर्मा ने बताया कि असालतनगर के एसडीओ, जेई को कई बार फाेन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इस बारे में जोन वन के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि जहां भी फॉल्ट या ट्रांसफर फुंकने की शिकायत मिली, टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

दिन में भी पांच घंटे तक कटौती: नेहरूनगर जैसे पॉश इलाके में शुक्रवार को पूरे दिन में दो घंटे की कटौती की गई। इसके अलावा सिद्धार्थ विहार, प्रताप विहार और विजयनगर, साहिबाबाद में फॉल्ट होने से पांच घंटे तक की कटौती की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें