फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पांच फीसदी बढ़ेगा हाउस टैक्स

Sat, 18 Jun 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजियाबाद
विज्ञापन
हाउस - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
नगर निगम जल्द ही हाउस टैक्स में पांच फीसदी की बढ़ोतरी करेगा। बीते साल ही नगर निगम बोर्ड ने एक साथ 25 फीसदी टैक्स बढ़ाने की बजाय हर साल 5 फीसदी टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया था। अब नए वित्तीय वर्ष में निगम इस फैसले को जल्द ही लागू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


निगम के इस निर्णय से शहर के करीब पौने तीन लाख हाउस टैक्सदाता प्रभावित होंगे। इसमें नए भवनों को भी टैक्स की जद में लाने की कवायद चल रही है।
अफसरों की दलील है कि अलीगढ़, मुरादाबाद, मेरठ जैसे शहरों में हाउस टैक्स की दरें गाजियाबाद से ज्यादा हैं।

विकास कार्यों की डिमांड ज्यादा रहने के बावजूद यहां टैक्स से आमदनी बेहद कम है। 14 साल में यहां सिर्फ 10 फीसदी हाउस टैक्स बढ़ाया गया है। प्रापर्टी टैक्स से निगम की सालाना आमदनी महज 70 से 75 करोड़ रुपये है। जबकि निर्माण विभाग में ही बीते साल 100 करोड़ रुपये से ज्यादा काम हुए हैं।

अन्य विभागों को मिलाकर सैलरी के अलावा सालाना खर्च 200 करोड़ से ज्यादा है। ऐसे में निगम की अर्थ व्यवस्था सिर्फ सरकारों से मिलने वाले ग्रांट पर टिकी है। निगम का टैक्स विभाग अब पांच फीसदी हाउस टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इससे निगम की सालाना आमदनी में 3.5 करोड़ से 4 करोड़ रुपये का इजाफा हो जाएगा।
विज्ञापन



बीते साल इसी शर्त पर टैक्स में बढ़ोतरी कम की गई थी कि एक साथ बोझ न डालकर 5 फीसदी टैक्स बढ़ा लिया जाएगा। बोर्ड से प्रस्ताव स्वीकृत है। नए बिल नई दरों पर जारी किए जाएंगे। हालांकि इससे भी आमदनी में कोई खास इजाफा नहीं होगा। - अब्दुल समद, नगर आयुक्त
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें