फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

जनपद मेरठ स्थित कस्बा किठोर निवासी मोहम्मद अनस बुधवार रात करीब 12 बजे कार से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से होते हुए मेरठ आ रहे थे। जैसे ही वह भोजपुर स्थित गांव कलछीना के पास पहुंचे तभी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद डीएमई पर यातायात बाधित हो गया और कार चालक अनस गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम के चमन प्रजापति आदि ने रेस्क्यू कर अनस को कार से बाहर निकाला और क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें