फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवती के सुसाइड मामले में प्रेमी समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर की शिवपुरी में युवती ने आत्महत्या से पूर्व सुसाइड नोट में लिखा, प्यार के लिए मां-बाप छोड़े, अब दुनिया छोड़ रही हूं। सुसाइड नोट बरामद होने के बाद युवती के भाई ने आरोपी प्रेमी और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के शांतिनगर में रहने वाले आकाश की तहरीर के मुताबिक उनकी बहन शिवांगी दो साल पूर्व घर छोड़कर जहांगीराबाद निवासी शिवम के साथ चली गई थी। दोनों शिवपुरी में किराए के मकान में रह रहे थे। शिवानी की घर पर बात होती रहती थी। इसी दौरान उसने बताया था कि शिवम के परिजन उसकी शादी कहीं और करने की तैयारी में हैं। शिवानी को छोड़ने का शिवम पर दबाव बनाया जा रहा था।
इससे शिवानी काफी परेशान चल रही थींं। शिवम उनकी बहन को अकेला छोड़कर चला गया था। चार-पांच दिन इंतजार करने के बाद उनकी बहन ने रविवार को मकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें आरोपी शिवम और उसके माता पिता पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे। एसीपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें