फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली गांव वालों की नहीं बल्कि पुलिस की थी : चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। नाहल गांव में शुक्रवार को नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पुलिस बेकसूर लोगों को बेवजह परेशान न करे। चंद्रशेखर आजाद ने दावा किया कि स्थानीय लोगों के अनुसार गोली गांव वालों की तरफ से नहीं बल्कि पुलिस की ही थी, लेकिन इसके बावजूद गांव के आम लोगों को निशाना बनाकर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने इस मामले को संसद में उठाने की बात कही और कहा कि यह सिर्फ एक गांव की नहीं, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का सवाल है।
विज्ञापन

उन्होंने सिपाही सौरभ हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। थाना मसूरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम नाहल में बीते 25 मई को हुए सिपाही सौरभ हत्याकांड के 20 दिन बाद शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के संस्थापक व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ग्राम नाहल पहुंचे। उन्होंने गांव के हालात को लेकर गंभीर चिंता जताई और कहा कि प्रशासन पीड़ितों को न्याय देने की बजाय उन्हें ही प्रताड़ित कर रहा है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि गांव के निर्दोष लोगों को बिना किसी ठोस आधार के उठाकर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने गांव की ओर से मांग की इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। साथ ही गांव में वीडियो फुटेज को सार्वजनिक किया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। सिपाही सौरभ की गोली लगने से मौत हुई है, हम उनके परिवार के साथ हैं मगर इसकी जांच होनी चाहिए कि गोली किसने चलाई। निर्दोषों को सजा नहीं मिलनी चाहिए। कहा कि जिस तरह से गांव में प्रशासन का रवैया रहा, वह निंदनीय है। अगर गांव में पुलिस पहुंची थी तो मसूरी थाना पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, क्षेत्रीय कार्यकर्ता शामिल थे। गांव में चंद्रशेखर आजाद के पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। ग्राम नाहल में उमड़ी भीड़ ने यह साफ कर दिया कि अब ग्रामीण इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार हैं। अहमदाबाद में विमान हादसे पर उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के विमानों में तकनीकी कमी आ रही है जिसकी जांच होना जरूरी है। लोगों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। इस हादसे में कितने लोगों की जान चली गई मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें