फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रजवाहे में मिला ड्यूटी पर गए व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग स्थित गांव सैदपुर के रजवाहे में सोमवार शाम गाजियाबाद नगर निगम के कर्मचारी बिजेन्द्र कुमार का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

बिजेन्द्र शनिवार को ड्यूटी के लिए घर से गए थे। इसके बाद वह लापता हो गए। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मेरठ के परतापुर थानांतर्गत गांव अच्छरौंड़ा निवासी बिजेंद्र कुमार गाजियाबाद नगर निगम में कर्मचारी थे। परिजनों के अनुसार बिजेन्द्र कुमार शनिवार सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे लेकिन लौटे नहींं। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन बिजेन्द्र का कोई सुराग नहीं लगा। सोमवाार शाम भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर रजवाहे में बिजेन्द्र कुमार का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें