फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीन दिन से लापता मजदूर का शव नहर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। घर से काम पर निकले मजदूर का शव चार दिन बाद रविवार शाम पिलखुवा क्षेत्र के सिकेडा के पास रजवाहे में मिला। शव की पहचान निगरावठी गांव निवासी नईम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मसूरी क्षेत्र के गांव निगरावठी निवासी राशिद ने बताया कि उनका भाई नईम (42) 14 मार्च को घर से सुबह 11 बजे खेत पर कहकर गया था। शाम तक वापस नहीं लौटा तो आसपास काफी तलाश किया। रविवार दोपहर पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। नईम काफी समय से सीधे हाथ व पैर से अपाहिज था और शादी भी नहीं हुई थी। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिकेडा के पास रजबहे में एक व्यक्ति का शव पानी में दिखा। शव को पानी से बाहर निकाला, व्यक्ति की पहचान नईम निवासी ग्राम निगरावठी मसूरी के रूप में हुई। सहायक पुलिस आयुक्त लिपी नगायच ने बताया कि मृतक के कोई चोट के निशान नहीं है बाकी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें