फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो को होगी बोर्ड बैठक, महापौर ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम की ओर से संपत्तिकर को लेकर मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महापौर ने नगर आयुक्त को बोर्ड बैठक बुलाने के लिए पत्र जारी किया है। इसमें बैठक का मुख्य एजेंडा संपत्तिकर पर पुन: विचार का रखा गया है। जबकि संपत्तिकर पर हाईकोर्ट में सुनवाई अंतिम चरण में है और तीन फरवरी को इसमें कोई ठोस फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि सदन की अनुमति के बिना हाउस टैक्स में बढ़ोतरी गलत है। इसी को लेकर जल्द ही सदन की बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी। सदन तय करेगा कि हाउस टैक्स की बढ़ोतरी कितनी होगी। ऐसे में बोर्ड बैठक में इसको लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा शहर के विकास के अन्य कार्यों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें