फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध रूप से चल रही चार फैक्टरी को प्राधिकरण ने किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से प्रवर्तन जोन पांच में अवैध रूप से संचालित पांच फैक्टरियों को बुधवार को सील कर दिया गया। इन फैक्टरियों ने अवैध निर्माण, अनधिकृत उपयोग, अतिक्रमण एवं नियमों का उल्लंघन किया था। जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि मोहम्मद शफी की ओर से भूडगढ़ी डासना में लगभग 5000 वर्गमीटर के भूखंड पर एक्सक्लूसिव लेदर के नाम से फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसमें लगभग 1800 वर्गमीटर क्षेत्रफल अनधिकृत था, जिसे नियमानुसार सील किया गया। इसके अलावा अचल गोयल की ओर से डासना फैक्टरी एरिया (नाले से सटे) में लगभग 12.0×150 वर्गमीटर में शेड निर्माण का कार्य बिना स्वीकृति के कराया जा रहा था। जिसे सील कर दिया गया।
भूडगढ़ी इंडस्ट्रियल एरिया में लगभग 4500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में स्थित पुरानी फैक्टरी की चाहरदीवारी के भीतर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बैक्वेंट हॉल/बरात घर का संचालन हाजी नवी अली की ओर से किया जा रहा था, जिसे सील कर दिया गया। इसके अलावा पवन कुमार सिंघल की ओर से भूडगढ़ी लगभग 10,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में गंगा पेपर मिल्स का संचालन अनधिकृत रूप से किया जा रहा था। जिसको सील किया गया। आगे भी अवैध रूप से संचालित भवनों और निर्माणों पर प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें