फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 16 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के एक गांव निवासी 16 वर्षीय इंटरमीडिएट की छात्रा को होटल में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी रोहित को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोहित ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर किशोरी को दो माह तक ब्लैकमेल किया था।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी एक महिला के अनुसार उनकी 16 वर्षीय बेटी नगर के एक कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। आरोप है कि एक कॉलोनी निवासी रोहित ने किशोरी को झांसे में लेकर दोस्ती कर ली और बीती मई मुरादनगर के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो माह तक दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर आरोपी रोहित और उसके परिजनों व दोस्त नाजिम ने किशोरी के परिजनों को जाति सूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस टीमें रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश में लगी थीं। एसीपी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह एक दुकान पर काम करता था वहीं किशोरी को झांसे में लेकर उससे दोस्ती कर ली। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें