फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हर्ष फायरिंग का आरोपी दो माह बाद हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के वंदना एन्क्लेव में मंगलवार को हर्ष फायरिंग का आरोपी दो माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी बुलंदशहर के कलेना गांव निवासी आशीष राजोरा है। 25 जनवरी को उसने तमंचे से हर्ष फायरिंग की थी। मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 25 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक हर्ष फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। मामले की जांच शुरू की गई तो वीडियो वंदना एन्कलेव निवासी अनीश शर्मा के घर के पास की होने का पता चला। पुलिस इसके बाद अनीश के घर तक पहुंची। फायरिंग के बुलंदशहर निवासी आरोपी आशीष राजोरा को भी मंगलवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 25 जनवरी को अपने दोस्त अनीश शर्मा के घर पर पार्टी में गए थे। वहां पर अनीश से तमंचा लेकर फायरिंग की थी। दोनों एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। एसीपी ने बताया कि तमंचा कहां से और किससे खरीदा गया था इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें