फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मंदिर के पुजारी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर एल ब्लाॅक स्थित मंदिर के पुजारी ने रविवार को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, पुजारी काफी समय से तनाव में चल रहे थे।
विज्ञापन

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 29 वर्षीय शिवम शुक्ला मूलरूप से पनगरा, नरैनी जिला बांदा के रहने वाले थे। पिछले कुछ समय से मंदिर में पुजारी के रूप में कार्यरत थे। दोपहर में परिवार के लोगों ने उनको फोन मिलाया, लेकिन बात नहीं हो रही थी। मंदिर के पीछे ही वह मकान में रहते थे। वहां जाकर देखने पर उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें