फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Wed, 06 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
तहसील दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेहरू नगर सामुदायिक भवन में लगे तहसील दिवस में एक महिला ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने आत्मदाह की कोशिश की। महिला भाई की कथित हत्या में पुलिस कार्रवाई न होने से परेशान थी।
विज्ञापन


मंगलवार को तहसील दिवस केदौरान रूबी नाम की एक महिला ने डीएम, एसडीएम, एसपी सिटी, सभी सीओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में केरोसिन तेल छिड़कर आत्मदाह की कोशिश की।

हालांकि अफसरों ने मौका रहते ही उसे रोक लिया। रूबी ने बताया कि वह परिवार के साथ कविनगर में रहती हैं। पिछले साल 22 अप्रैल को उनका भाई राजेंद्र पुत्र प्रहलाद पुराने बस अड्डे की ओर जाने के लिए घर से कहकर निकला था।
विज्ञापन


राजेंद्र ई-रिक्शा चालक  था। राजेंद्र के घर न लौटने पर परिजनों ने 23 अप्रैल को कविनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। इसी दिन एसआई केके राणा ने रजापुर फाटक के पास से राजेंद्र के शव को बरामद किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ट्रेन से कटकर आया था। इसके बाद मां रेशमा ने अपने भाई नरेश, भतीजे बब्लू और नरेश के साले कृष्ण के खिलाफ राजेंद्र की हत्या करने की कविनगर थाने में तहरीर दी थी।

मां ने बताया था कि उनके बेटे ने कुछ दिनों पहले नरेश से रिक्शा खरीदने के लिए 15 हजार रुपये लिए थे। इसी को लेकर ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी के चलते मामा नरेश ने राजेंद्र की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।

पुलिस उसके भाई के हत्यारों को अभी तक नहीं पकड़ पाई है। वहीं, कविनगर एसएचओ का कहना है कि पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा था, लेकिन राजेंद्र की मां रेशमा ने नरेश के साथ समझौता कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने नरेश को छोड़ दिया था। पुलिस के पास समझौता पत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें