खोड़ा। थानाक्षेत्र के इंद्रा विहार निवासी मोहम्मद शाहिद खान का 17 वर्षीय बेटा तीन अप्रैल से लापता है। उन्होंने बेटे के दोस्त निखिल थापा पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रात प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि तीन अप्रैल को बेटा घर पर सो रहा था। सुबह पांच बजे बेटे का दोस्त निखिल थापा स्कूटी लेकर घर पहुंचा। घर से बेटे को साथ लेकर चला गया। इसके बाद से बेटा वापस ही नहीं लौटा। काफी देर तक बेटे के न लौटने पर उन्होंने तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की। प्रभारी एसीपी इंदिरापुरम श्वेता यादव ने बताया कि दो टीमें किशोर की तलाश कर रही हैं।सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।