गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन-हरनंदीपुरम मार्ग पर भोवापुर गांव के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार रेंज रोवर कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
एसीपी ने बताया कि बुधवार करीब बारह बजे सूचना मिली कि भोवापुर गांव के पास एक रेंज रोवर कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में बाइक सवार बलराज (15) पुत्र धनंजय निवासी मोनू धाम कॉलोनी, सेवा धाम चौकी के पास, थाना लोनी बॉर्डर और मुशाहिद (22) पुत्र अब्बास निवासी टीला सहवासपुरा गांव, थाना लोनी बॉर्डर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बलराज की मौत हो गई। वहीं मुशाहिद का इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर चौकी पाइपलाइन पर खड़ा करा दिया गया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।