फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी को ऑटो में बंधक बनाकर लूटपाट: पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को दबोचा, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Wed, 17 Jun 2026 01:00 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गिरफ्तार बदमाश की पहचान दिल्ली के करावल नगर स्थित शिव विहार निवासी 24 वर्षीय करन पुत्र सूरजपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बदमाश के पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर ऑटो में बंधक बनाकर युवक से लूट करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से लूट का मोबाइल फोन, नकदी, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की घटना में शामिल एक बदमाश अपने साथियों के साथ नवीपुर बंबा पेरिफेरल अंडरपास के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।

इसी दौरान नवीपुर की ओर से एक ऑटो रिक्शा आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ऑटो मोड़कर भागने लगा। कुछ दूरी पर ऑटो फंस गया। खुद को घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश की पहचान दिल्ली के करावल नगर स्थित शिव विहार निवासी 24 वर्षीय करन पुत्र सूरजपाल के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा और 700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लूट की वारदात कबूली
पूछताछ में करन ने बताया कि उसने अपने साथी पुनित शर्मा, जतिन मित्तल और अनुराग गुप्ता के साथ मिलकर कुछ दिन पहले मेरठ मोड़ से एक युवक को ऑटो में बैठाया था। इसके बाद उससे दो मोबाइल फोन और 5600 रुपये लूट लिए थे। वारदात के बाद पीड़ित को दुहाई पेरिफेरल के आगे सुनसान स्थान पर छोड़ दिया गया था। बताया कि लूटी गई रकम आपस में बांट ली गई थी। एक मोबाइल फोन उसके साथी को दे दिया गया था, जबकि दूसरा मोबाइल उसने अपने पास रख लिया था। बरामद मोबाइल फोन और नकदी उसी लूट की घटना से संबंधित हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें