गाजियाबाद/मसूरी। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने किशोरी को 17 मई को बरामद कर लिया है। आरोप मोहल्ले के ही रहने वाले शामा पर है। पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
किशोरी के पिता ने शामा के खिलाफ नाबालिग बेटी को अगवा करने और शामा व उसके पिता पर धमकाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की। 17 मई को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि रविवार को आरोपी शामा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।