फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: इलाज के दौरान किशोरी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, कहा- तेज CPR देने और ऑक्सीजन हटाने से गई जान

Wed, 25 Sep 2024 10:33 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

अस्पताल के प्रबंधक ललित गोयल का कहना है कि बच्ची काफी गंभीर हालत में लाई गई थी। उसका इलाज कर रहे डॉ. वीबी जिंदल ने बताया था कि मधुमेह का स्तर 450 हो गया था। परिजनों को भी जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी के पेट में दर्द होने पर परिजनों ने मरियम नगर स्थित मरियम अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस लाने से पहले ही डॉक्टरों ने उसकी ऑक्सीजन हटा दी और तेज सीपीआर देने से उसकी मौत हो गई। हंगामा कर परिजन अस्पताल में धरने पर बैठ गए। मौके पर नंदग्राम थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी।

विज्ञापन

सिहानी निवासी दीपक ने बताया कि उनकी बहन मुस्कान (13) आठवीं की छात्रा थी। वह नंदग्राम में ही एक निजी स्कूल में पढ़ रही थी। बुधवार को स्कूल में सुबह 11 बजे पेट में दर्द होने पर परिजनों को सूचना मिली। स्कूल से ले जाकर मरियम नगर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने बताया कि स्थिति गंभीर है, इसलिए 50 हजार रुपये तत्काल जमा कराओ। दीपक ने बताया कि उनके पिता ने कहा रेफर कर दो। इस पर डॉक्टर ने कहा कि ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस से जाना।

आरोप है कि एंबुलेंस आने से पहले ही उसकी ऑक्सीजन हटा दी। सांस लेने में परेशानी होने पर कई स्टाफ ने उसके सीने पर लगातार तेज कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया, इससे किशोरी के मुंह और नाक से खून आने के साथ ही उसकी मौत हो गई। आरोप है कि किसी भी स्टाफ ने मामले की जानकारी नहीं दी। शाम को जब काफी संख्या में लोग जबरदस्ती वार्ड में घुसे तब पता चला कि मुस्कान की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में अस्पताल के प्रबंधक ललित गोयल का कहना है कि बच्ची काफी गंभीर हालत में लाई गई थी। उसका इलाज कर रहे डॉ. वीबी जिंदल ने बताया था कि मधुमेह का स्तर 450 हो गया था। परिजनों को भी जानकारी दी गई थी कि स्थिति काफी गंभीर है। अचानक तेज सांस उखड़ने लगी थी, उस समय डॉक्टरों की टीम ने सीपीआर दिया था। इसके बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें