मुरादनगर। थानाक्षेत्र के एक गांव से किशोरी अपने घर से पांच लाख रुपये और गहने लेकर लापता हो गई। पुलिस ने तहरीर पर एक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह दिल्ली की एक मंडी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार को जब वह मंडी से आए तो उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिली, काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं चला। उन्होंने जब अपने घर की अलमारी देखी तो उसमें से पांच लाख रुपये और गहने गायब थे। एसीपी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर अनस निवासी मदरसा रोड मुगल गार्डन मसूरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।