फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिवाली पर शहर से गांव तक निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिवाली पर बिजली कटौती से लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए ऊर्जा निगम ने तैयारी तेज कर दी है। शहर से गांव तक बिना ट्रिपिंग और कटौती के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमें गठित की जा रही हैं। ये टीमें तीन शिफ्ट में 24 घंटे तैनात रहेंगी। बिजली गुल होने या फॉल्ट की स्थिति में उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 9193320115 पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। ऊर्जा निगम की टीम शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी।
विज्ञापन

आठ नवंबर को दीवाली मनाई जाएगी। त्योहार पर घरों और बाजारों में रोशनी के चलते बिजली की मांग बढ़ जाती है। इसे देखते हुए ऊर्जा निगम पिछले करीब एक माह से तैयारियों में जुटा है।
इस दौरान बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की छंटाई, ट्रांसफार्मर, फीडर और जंपरों की जांच कराई जा रही है। सामने आई कमियों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं ऊर्जा निगम जोन-तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि निर्बाध आपूर्ति की तैयारियां करीब 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंताओं और अधिशासी अभियंताओं को अपने क्षेत्रों में टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीओ और एक्सईएन भी लगातार निरीक्षण करेंगे। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं निगम ने व दिवाली पर अतिरिक्त रोशनी के कारण बिजली की मांग 200 से 250 मेगावाट तक बढ़ने का अनुमान लगाया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें