साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल की प्रधानाचार्य, उनके बेटे और स्कूल की दो अन्य शिक्षिकाओं पर 12वीं की छात्रा ने मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही प्रधानाचार्य के बेटे पर धमकी देने और पुलिस से शिकायत करने जाते समय रास्ता रोकने का भी आरोप है। विवाद 22 सितंबर को हुआ जब छात्रा घर में गमी (छात्रा की भाभी की मौत ) होने की वजह से छात्रा स्कूल से जाने के लिए छुट्टी लेने गई और शिक्षिका ने मना कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।