इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र के न्यायखंड एक निवासी मोहम्मद जावेद हुसैन के मकान का ताला तोड़कर चोर दिन-दहाड़े 3.50 लाख रुपये के गहने चोरी करके ले गए। वारदात नौ अगस्त की है। लेकिन पुलिस ने पीड़ित को चक्कर कटवाते हुए एक माह बाद 21 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
दर्ज मुकदमे में मोहम्मद जावेद हुसैन ने बताया कि नौ अगस्त को वह परिवार के साथ बेटी के घर गए थे। देर शाम वह घर वापस लौटे थे। घर पहुंचने पर दरवाजा खुला मिला। चोरी की आशंका पर जब वह घर के अंदर पहुंचे तब दंग रह गए। घर की अलमारी खुली पड़ी थीं और सामान बाहर बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोर लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये और गहने चोरी कर लिए। उन्होंने अभय खंड पुलिस चौकी पर शिकायत की। उनका कहना है कि वह लगातार चौकी व थाने के चक्कर काटते रहे लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब एक माह बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने में देरी को लेकर जांच की जा रही है।