फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्टी खमण ढोकला बनाकर विजेता बने शोभित बंसल

Sun, 20 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
फेस्‍ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को अंबेडकर रोड स्थित होटल रॉयल रीजेंसी का माहौल बदला-बदला सा दिखा। अमर उजाला टाटा संपन्न सरप्राइज प्रतियोगिता में पत्नियों के लिए पतियों ने अपनी पाककला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कुकिंग प्रतियोगिता में खास रूप से बेसन या दाल के व्यंजन बनाने थे। प्रतिभागियों ने ढोकला, बेसन के लड्डू, हलवा आदि व्यंजन बनाए। अशोक नगर निवासी शोभित बंसल खमण ढोकला बनाकर प्रतियोगिता के विजेता बने।

सेकेंड प्राइज गोविंदपुरम के नवीन चौधरी और थर्ड प्राइज इंदिरापुरम के अमित वर्मा को मिला। फोर्थ और कांसलेशन प्राइज पटेलनगर निवासी गुलशन काबरा को मिला। प्रतियोगिता में बने व्यंजनों को शेफ किशन सिंह रावत ने जज किया।
विज्ञापन


उन्होंने सभी को बेसन का हलवा बनाना सिखाया। मुख्य अतिथि मेयर अशु वर्मा ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

कार्यक्रम के बीच-बीच में पतियों और पत्नियों के लिए एक मिनट में सबसे अधिक केले खाना, पतियों के लिए पुशअप्स करना आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुसुम ने किया। मेयर अशु वर्मा ने भी अपनी पत्नी के लिए पकौड़े बनाकर खिलाए।

इसके अलावा होटल रॉयल रीजेंसी के सीईओ रवि लल्ला, मनसा मार्केटिंग से विजय जैन, किरण जैन, टाटा संपन्न के एमबीडी संजय दीवान, टाटा संपन्न के एएसएम धर्मेंद्र सिंह, मास्टर शेफ किशन सिंह रावत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। रूपांतरण एचीवर शारदा सिंह भी मौजूद रहीं।  

इन मानकों पर चुने गए विजेता
कुकिंग के विजेता को पकवान के स्वाद, उसकी सामग्री, तैयारियों और प्रेजेंटेशन के आधार पर चुना गया।


इस बार का कांसेप्ट कुछ हटकर था जो काफी अच्छा लगा। मैं कई सालों से अमर उजाला के कार्यक्रम में आ रही हूं। -डा. कुशल नागर,स्कूल प्रिंसिपल ,  सूर्या इंक्लेव
विज्ञापन


हमेशा खुद खाना बनाना पड़ता है आज पतियों को खाना बनाता देखकर काफी अच्छा लग रहा था।- पारुल गुप्ता, गोविंदपुरम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें