फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के दबाव के कारण एनएच-58 जाम

Sat, 19 Mar 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
भीषण जाम
विज्ञापन
वाहनाें के दबाव के कारण शनिवार को एनएच-58 पर लंबा जाम लगा। सुबह से शाम तक वाहन रेंगते रहे। ट्रैफिक पुलिस के साथ सिविल पुलिस भी जाम खुलवाने में जुटी रही। दिल्ली-मेरठ जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी, इसके अलावा शहर में भी कई जगह जाम लगा।
विज्ञापन



एनएच-58 पर शनिवार सुबह से ही वीकेंड के  कारण वाहनों का दबाव बढ़ गया था, मेरठ से गाजियाबाद और गाजियाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले वाहन चालकों को राजनगर एक्सटेंशन चौराहा पार करने के लिए 20-25 मिनट तक का समय लगा।

जाम की सूचना राहगीरों ने कंट्रोल रूम में दी, सिहानी गेट थाने से अतिरिक्त पुलिस बल जाम खुलवाने में लगवाया गया। कई वाहन चालकों के बीच नोकझोंक भी होती दिखी, जिन्हें पुलिस ने शांत कराया। वहीं दूसरी ओर, हापुड़ मोड़, नया बस अड्डा, जीटी रोड और हापुड़ चुंगी पर जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ट्रैफिक पीपी कर्णवाल का कहना है कि  जहां जहां पर जाम की सूचना मिली, ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें