फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे में ही पूरा हुआ टारगेट, लगाए 80060 पौधे

विज्ञापन
पर्यावरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड के लिए यूपी में पौधरोपण महाभियान की सोमवार को शुरुआत हुई। गाजियाबाद में 24 घंटे के दौरान वन विभाग को मिले 80060 पौधे लगाने के टारगेट को मात्र छह ही घंटों में पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन


इस अभियान के नोडल अधिकारी रहे एडीएम फाइनेंस ज्ञानेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस अभियान में शाम 5 बजे तक टारगेट पूरा कर दिया गया था। हालांकि इसकी रिपोर्ट अब मंगलवार को शासन को भेजी जाएगी।

डीएम विमल कुमार शर्मा ने मधुबन-बापूधाम योजना में विधिवत पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। डीएफओ बीपी सिंह ने बताया कि वन विभाग के इस महाअभियान में करीब 1200 मजदूर लगाए गए।
विज्ञापन


पौधे भी एक दिन पूर्व ही निर्धारित स्थानों पर पहुंचा दिए गए थे। इसी के चलते निर्धारित समय से भी काफी पहले पौधरोपण का लक्ष्य पूरा हो सका। एडीएम फाइनेंस ने बताया कि पूरे अभियान पर नजर रखने के लिए शासन ने लखनऊ से एक अधिकारी को नियुक्त किया था।

चूंकि यह मामला गिनीज बुक में जाना है, इसलिए प्रत्येक पौधे के लिए दस्तावेज तैयार किए गए थे। इसमें लगाने वाले अधिकारी के साथ ही एक गवाह के भी साइन कराए गए हैं। इसके अलावा पूरे अभियान की मानीटरिंग और अब पौधों की देखभाल के लिए गूगल मैप का सहारा लिया जाएगा।

नगर निगम ने शहर में लगाए 8 हजार पौधे
 सोमवार को किए गए पौधरोपण में नगर निगम ने एक दिन में 8 हजार पौधे लगाए। साईं उपवन के पिछले भाग पर महापौर अशु वर्मा, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीन चौधरी, नगर आयुक्त अब्दुल समद ने पौधे लगाकर अभियान शुरू किया।

इसके बाद निगम के उद्यान प्रभारी एसके तिवारी, उप नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, जोनल प्रभारी एसके गौतम, पार्षद लवली कौर, जाकिर सैफी, पार्षद पति एसपी सिंह ने पौधे लगाए। एसके तिवारी ने बताया कि सोमवार को पीपल, पिलखन, आम, अमरूद, जामुन और नीम के पौधे लगाए गए।

जीडीए का पौधरोपण जारी
जीडीए वीसी विजय कुमार यादव ने इंदिरापुरम में पौधे लगाकर अभियान शुरू किया। उन्होंने पौधरोपण के चार कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उनके साथ एमएलसी राकेश यादव, उद्यान अधिकारी एसपी सिसौदिया, ओएसडी डीपी सिंह, एग्जीक्यूटिव सिस्टम प्रभारी अतुल शर्मा आदि थे।

जीडीए सचिव रविंद्र गोडबोले ने सिटी पार्क में पौधरोपण किया। एसपी शिशौदिया ने बताया कि उन्होंने देर रात 32250 पौधे लगा लिए थे। हालांकि गिनीज बुक वाले रिकॉर्ड अभियान में जीडीए शामिल नहीं है, मगर जीडीए अपना अभियान अभी जारी रखेगा।

वन महोत्सव से जुड़ी कई संस्थाएं
जिला प्रशासन के वन महोत्सव कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ ही कई सामाजिक संस्थाओं ने सहयोग किया। लायंस क्लब, डेरा सच्चा सौदा, आरडब्ल्यूए व अन्य कई संस्थाओं ने पौधरोपण में सहयोग किया। लायंस क्लब ने जीडीए के पौधरोपण में अपना सहयोग किया।

जीडीए वीसी विजय कुमार यादव के साथ सुनीता गोयल, रश्मि अग्रवाल, रश्मि चौहान, प्रेमलता, अलका अग्रवाल, संतोष पाहवा आदि शामिल रही। इसके तहत राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव में आरडब्लूए द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान छवि जैन, आशीष जैन, राजेंद्र, श्याम लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

 कैंपस में लगाए गए हजारों पौधे
डीपीएसजी मेरठ रोड में एनसीसी कैडेट्स ने स्कूल कैंपस में पौधरोपण किया। बीबीडीआईटी कॉलेज में विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरपर्सन हरेंद्र अग्रवाल और पर्यावरण विद विजय पाल बघेल ने बताया कि औसतन एक पेड़ अपने जीवनकाल में 1.8 टन कार्बन डाईआक्साइड गैस को ऑक्सीजन में परिवर्तित करता है।

मसूरी गुलावठी औद्योगिक क्षेत्र में भी उद्यमियों ने पौधरोपण किया। आरकेजीआईटी कॉलेज में स्टूडेंट्स के साथ टीचर्स ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने की शपथ ली। एमबीए विभाग के डा. विशाल श्रीवास्तव के साथ स्टूडेंट्स और टीचर्स की टीम ने मिलकर जगह-जगह पौधे लगाए। सभी परिषदीय विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में भी पौधे लगाए गए।

मंगलवार से अधिकारी करेंगे क्रास चेक
सोमवार को लगाए गए पौधों की वास्तविक स्थिति देखने के लिए मंगलवार से वन विभाग और सभी प्रशासनिक अधिकारी अलग-अलग ब्लॉक में निरीक्षण कर पौधों की निगरानी करेंगे।

डीएफओ बीपी सिंह ने बताया कि कि बारिश नहीं पड़ रही ऐसे में सभी निगम और ग्राम पंचायत कर्मचारियों की जिम्मेदारी इन पौधों में पानी देने की है। पौधों को पानी दिया भी जा रहा है या नहीं इसकी क्रास चेकिंग की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई है।

पुलिस लाइंस में पौधरोपण
 हरसांव पुलिस लाइंस में सोमवार को पुलिस अफसरों ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 250 पौधे लगाए गए। यह पौधे सागौन, बेल, नीम और पीपल आदि केहैं।

पौधरोपण कर बताई विशेषताएं
पतला स्थित डीजीआर पब्लिक स्कूल में सोमवार को पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. रीना सिंह ने स्टूडेंट्स से पौधे लगवाने के साथ ही उन्हें इसके महत्व से परिचित कराया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कई छायादार पौधे लगाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के चेयरमैन गुलबीर सिंह, प्रीति चौधरी, सचिन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें