फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर पास लड़कों को नहीं मिल रही दुल्हन

Tue, 12 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
changes in indian weddings
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंटर पास और इससे कम पढ़े लिखे बेरोजगार लड़कों के लिए ढूंढे से भी गाजियाबाद में रिश्ते नहीं मिल पा रहे हैं। श्री वैश्य सेवा समिति द्वारा 16 और 17 जुलाई को होने वाले परिचय सम्मेलन के पंजीकरण का जो आंकड़ा सामने आया है, वह चौंकाने वाला है।
विज्ञापन


इसी वजह से 100 से ज्यादा लड़कों के मुकाबले मात्र 21 लड़कियों का ही पंजीकरण इस परिचय सम्मेलन के लिए हुआ है। इसमें खास बात यह है कि इन 21 लड़कियों में से गाजियाबाद की सिर्फ 5 लड़कियां हैं।

समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से दो दिवसीय परिचय सम्मेलन में एक दिन इंटर पास तक के और दूसरे दिन उच्च शिक्षित युवाओं का सम्मेलन आयोजित होता है। इस बार 16 जुलाई को इंटर पास युवक-युवतियों के लिए सम्मेलन आयोजित होगा।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष वीके अग्रवाल ने बताया कि इस बार इंटर पास लड़कों के मुकाबले महज 21 लड़कियों का पंजीकरण हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि इन 21 लड़कियों में से भी गाजियाबाद की महज 5 युवतियां हैं।

इसके अलावा शामली से 5, अलीगढ़ से 4, बुलंदशहर से 3 और मोदीनगर से 4 युवतियों का पंजीकरण हुआ है। इसके मुकाबले 100 से अधिक इंटर पास लड़के जिनका पंजीकरण हुआ है, वे सभी गाजियाबाद से हैं।

परिचय सम्मेलन के आंकड़े बताते हैं कि अब हाई एजूकेशन हासिल करने में लड़कों के मुकाबले लड़कियां आगे हैं। इंटर पास परिचय सम्मेलन के लिए जहां महज 21 लड़कियों का ही पंजीकरण हुआ है।

वहीं, 17 जुलाई को होने वाले परिचय सम्मेलन के लिए 300 लड़कों के  मुकाबले 250 लड़कियां हैं जो न केवल बीए, एमए हैं बल्कि बीटेक, एमबीए, एमटेक की डिग्री के साथ ही मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब करती हैं।

पांच हजार रिश्ते जोड़ने वाले परिचय सम्मेलन पर लगेगा पूर्ण विराम
वर्ष 1992 से परिचय सम्मेलन आयोजित कर रही श्री वैश्य सेवा समिति द्वारा इस बार अपना अंतिम परिचय सम्मेलन आयोजित करेगी। समिति के अध्यक्ष वीके अग्रवाल ने बताया कि पिछले 27 वर्षों में इस परिचय सम्मेलन केतहत 17300 युवक-युवतियों का आपसी परिचय कराया गया। इनमें से अब तक 5200 युवाओं की जोड़ी बनी है। उन्होंने बताया कि खास बात यह रही कि सम्मेलन के जरिए जो भी जोड़ियां बनीं, आज तक उनमें सेे किसी के बीच तलाक नहीं हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें