फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला कर्मचारी से दोस्ती में बाधा बनने पर की थी सुपरवाइजर की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। फैक्टरी सुपरवाइजर अनवेश की हत्या के आरोपी कारीगर सर्वेश को ट्रोनिका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे हत्या में प्रयुक्त कैंची भी बरामद कर ली है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष कबूल किया वह महिला कर्मचारी से दोस्ती में बाधा बन रहा था। उसने फैक्टरी में ही लड़की के सामने कई बार बेइज्जत किया था। इसी बात से नाराज होकर अनवेश की हत्या की थी।
विज्ञापन

एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि अनवेश की हत्या में पुलिस ने जनपद एटा के थाना बागवाला ग्राम बरौली, हाल पता पूजा काॅलोनी निवासी सर्वेश भी सुपरवाइजर अवनेश की फैक्टरी में ही चार साल से काम करता था। वहां पर काम करने वाली एक युवती को चाहता था और उससे नजदीकी बढ़ाने के दोस्ती करना चाह रहा था। कई बार उनको मिलते हुए अनवेश ने देखा तो डांटते हुए बुरी तरह बेइज्जत किया था। इसके बाद तो युवती से मिलने में बाधा बनने लगा था और इसी बात से वह नाराज था। इसके बाद अनवेश की हत्या की साजिश रची थी। हत्यारोपी ने पुलिस के समक्ष कबूल किया कि मंगलवार को जब उसने अनवेश को कटिंग सेक्शन रूम में जाते देखा तो हत्या के इरादे से वह उसके रूम में गया, लेकिन वहां पर उसका बड़ा भाई मौजूद था। इसके बाद वह लौट गया और उसके जाने के बाद फिर से कमरे में गया और सोए हुए अनवेश के सिर व गर्दन पर कैंची से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी सर्वेश के हाथ की उंगली भी कट गई और उसी के बाद वह फैक्टरी के गार्ड से बहाना बनाकर भाग गया था। गौरतलब है कि लोनी के ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित आई-28 गार्मेंट की फैक्टरी में सोमवार दोपहर को सोते हुए सुपरवाइजर अनवेश की कैंची मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें