फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नहीं निकली धूप, शीतलहर में छूटती रही कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रविवार को तड़के कोहरा पड़ने से दृश्यता कम रही और राहगीरों को वाहन चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि, शहरी क्षेत्र के घनी आबादी वाले इलाकों में लोगों को इससे थोड़ी राहत मिली रही। अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे आकर 18 रहा तो न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर नौ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आद्रता बढ़ने से लोगों को सर्दी का ज्यादा अहसास हुआ। हालत यह रही कि दोपहर में भी आद्रता बढ़कर 82 फीसदी दर्ज की गई। शाम होते होते आद्रता में 10 फीसदी का इजाफा हो गया। इसके बाद सर्दी और बढ़ गई। आज सोमवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। मंगलवार को इसमें एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट होगी। पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी जारी है। इसलिए मंगलवार को मौसम फिर से करवट बदल सकता है और आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को ऐसे बदलता रहा मौसम
रात 12 बजे-9 डिग्री सेल्सियस
रात तीन बजे-9 डिग्री सेल्सियस
तड़के छह बजे-11 डिग्री सेल्सियस
सुबह नौ बजे-11 डिग्री सेल्सियस
दोपहर 12 बजे-17 डिग्री सेल्सियस
दोपहर तीन बजे-17 डिग्री सेल्सियस
शाम छह बजे-13 डिग्री सेल्सियस
रात नौ बजे-11 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें