फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भोजपुर में दो चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्र लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के फजलगढ़ गांव में बृहस्पतिवार रात अज्ञात बदमाशों ने दो चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्र लूट लिए। बदमाशों ने गांव के बाहरी छोर पर लगे मोदी शुगर मिल और सिंभावली शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार राजू की पिटाई की और उसे पास ही स्थित ट्यूबवेल में बंद कर दिया। बदमाश दोनों शुगर मिल के तौल केंद्रों के कांटे कैंटर में भरकर ले गए। घटना से किसानों में रोष है। किसानों ने विरोध में हंगामा किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव फजलगढ़ निवासी किसानों ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर एक ही स्थान पर कुछ दूरी पर मोदी शुगर मिल और सिंभावली शुगर मिल के क्रय केंद्र हैं। गन्ना क्रय केंद्रों पर गांव निवासी जसबीर और उनका पुत्र राजू चौकीदार हैं। जसबीर ने बताया कि बृहस्पतिवार को किसी काम से वह बाहर गए थे। क्रय केंद्रों पर अकेला राजू था। आरोप है कि रात में किसी समय कैंटर सवार बदमाश क्रय केंद्र पर पहुंचे और राजू को आतंकित करते हुए उसकी पिटाई कर ट्यूबवेल में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश दोनों तौल केंद्र के कांटे, लोहे की प्लेट व अन्य कीमती सामान कैंटर में भरकर ले गए। शुक्रवार सुबह सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने शोर सुनकर ट्यूबवेल का दरवाजा खोलकर राजू को बंधनमुक्त कराया। ग्रामीणों अनुसार राजू मानसिक रूप से मंद है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। मोदी शुगर मिल के गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार ने घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें