फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठे-बैठे आई मौत: मस्जिद में नमाज अदा कर रहे बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, कैमरे में कैद हुई घटना; वीडियो वायरल

Thu, 02 May 2024 11:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मुरादनगर की आदर्श कॉलोनी स्थित एक मस्जिद में नमाद अदा करते हुए बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह पूरी घटना मस्जिद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मस्जिद में नमाज अदा कर रहे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत - फोटो : वायरल वीडियो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादनगर की आदर्श कॉलोनी स्थित छप्पर वाली मस्जिद में नमाज अदा करते समय एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। बुजुर्ग की अचानक मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 70 वर्षीय हाजी हनीफ बुधवार शाम को कॉलोनी की ही छप्पर वाली मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए गए थे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह मस्जिद में अकेले बैठकर ही नमाज अदा कर रहे थे। इसी बीच बुजुर्ग अचानक पीछे को गिर गए। पीछे के गिरने के बाद मस्जिद परिसर में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत उन्हें उठाकर स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

यह पूरी घटना मस्जिद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। परिजनों का कहना है कि हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें