फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल में डूबकर बच्चे की मौत

Fri, 17 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
स्वी‌मिंग पूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वैभवखंड स्थित आम्रपाली रॉयल सोसायटी के स्वीमिंग पूल में डूबकर 8 साल के बच्चे की मौत हो गई है। इससे सोसायटी में हड़कंप मचा हुआ है। रिटायर्ड बैंक अधिकारी पीके गुप्ता आम्रपाली विलेज सोसायटी के टावर उवर्शी- 1 के फ्लैट संख्या 1006 में पत्नी के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


उनका बेटा ऑस्ट्रेलिया में एक कंपनी में कार्यरत है। मंगलवार को पीके गुप्ता का बरेली के नवाबगंज निवासी भतीजा भरत परिवार के साथ उनके घर आया था। बुधवार शाम करीब सात बजे भरत का बेटा पार्थ (8) अकेला ही फ्लैट से निकलकर सोसायटी के स्वीमिंग पूल में नहाने पहुंच गया।

वह वयस्कों के पूल में चला गया और गहराई अधिक होने की वजह से डूब गया। कुछ देर बाद पूल में नहा रहे 20-25 युवाओं ने उसे देखा और शोर मचाकर सुरक्षा गार्ड संजीवको बुलाया।
विज्ञापन


सुरक्षा गार्ड पूल में उतरा और बच्चे को लोगों की मदद से बाहर निकाला। उसे इंदिरापुरम के शांति गोपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया बुधवार रात ही शव को बरेली ले गए।

पुलिस के अनुसार, पार्थ सुबह दादा पीके गुप्ता के साथ पूल में नहाने आया था। उस समय वह बच्चों के पूल में नहाया था, लेकिन शाम को वह बड़े पूल में नहाने लगा, जिसकी गहराई करीब पांच फीट है।

एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि स्वीमिंग पूल एजेंसी की लापरवाही की जांच की जा रही है। बता दें कि सोसायटी में दो पूल हैं, एक 5-12 साल के बच्चों के लिए है और दूसरा इससे बड़ी उम्र वालों के लिए है।

आम्रपाली रॉयल सोसायटी में स्वीमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत होने के बाद टीएचए की अन्य सोसायटीज अलर्ट हो गई हैं। जिन सोसायटीज में ट्रेनर नहीं हैं, वहां ट्रेनर रखने के साथ ही बच्चों के लिए गाइडलाइंस बनाई जा रही हैं। काला पत्थर रोड स्थित आम्रपाली विलेज सोसायटी में आरडब्ल्यूए ने बृहस्पतिवार को एक वर्कशॉप हुई।

इसमें लोगों को स्वीमिंग पूल का इस्तेमाल करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। साथ ही आरडब्ल्यूए की ओर से गाइडलाइंस तैयार की गईं। बच्चों को अकेले स्वीमिंग पूल में जाने से रोकने के लिए सुरक्षा गार्ड तैैनात होंगे। एओए पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द बिल्डर से ट्रेनर रखने का मांग की जाएगी।

आम्रपाली विलेज सोसायटी के एओए सचिव राकेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद से रेजिडेंट्स चिंतित हैं। रेजिडेंट्स से अपील की गई है कि  बच्चों को अकेले स्वीमिंग पूल पर जाने से रोकें।

राजहंस सोसायटी में बच्चों के अकेले स्वीमिंग पूल में जाने पर रोक
सुरक्षा को देखते हुए राजहंस सोसायटी में बच्चों को अकेले स्वीमिंग पूल में जाने पर रोक लगा दी गई है। बच्चों के साथ अभिभावकों का होना जरूरी है। इसके साथ ही बच्चों के लिए स्वीमिंग पूल में जाने का समय भी निर्धारित किया गया है। राजहंस सोसायटी के एओए पदाधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि बच्चों को अकेले स्वीमिंग पूल पर जाने नहीं दिया जाएगा। बच्चों स्वीमिंग पूल में होने के दौरान अभिभावक और सुरक्षा गार्ड मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें