फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण बचाने के लिए स्टूडेंट्स को दिलाई जाएगी शपथ

Sat, 18 Jun 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजियाबाद
विज्ञापन
विद्यार्थियों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यावरण बचाने के लिए एक बार फिर से स्टूडेंट्स को शपथ दिलाई जाएगी। अब शपथ ग्रहण समारोह चार जुलाई को शिक्षण संस्थानों में होगा। विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को रविवार का अवकाश होने और शिक्षण संस्थानों में गर्मियों की छुट्टियां चलने की वजह से शपथ ग्रहण समारोह की औपचारिकता भर निभाई गई थी।
विज्ञापन


महज जिला मुख्यालय पर ही शपथ ग्रहण समारोह हो सका था।
   डीएफओ बीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शासन की ओर से नया आदेश जारी किया गया है। इसके तहत चार जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराया जाएगा। प्राइमरी से लेकर डिग्री कॉलेज और इंजीनियरिंग कालेज तक के विद्यार्थियों को पर्यावरण बचाने के लिए शपथ दिलाई जाएगी।

इसके लिए सोमवार को डीआईओएस और बीएसए दोनों को आदेश जारी कर दिया जाएगा। एक जुलाई को सभी डिग्री कालेज और इंजीनियरिंग कालेज प्रशासन को भी आदेश की कॉपी मेल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें