फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगर बुक एक्सचेंज मेला: गाजियाबाद में निःशुल्क किताबों की अदला-बदली, बच्चों और अभिभावकों को मिल रहा लाभ

Fri, 17 Apr 2026 07:00 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

मुरादनगर की आयुध निर्माणी फैक्ट्री परिसर में पुस्तक आदान-प्रदान मेला शुरू हुआ है, जहां बच्चे और अभिभावक निःशुल्क किताबों की अदला-बदली कर रहे हैं। यह पहल आर्थिक बोझ कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
विज्ञापन
बुक एक्सचेंज मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में आयुध निर्माणी फैक्ट्री परिसर स्थित कल्याण स्टोर में पुस्तक आदान-प्रदान मेले का आयोजन शुरू हुआ। मेले में पढ़ने वाले बच्चे निःशुल्क अपनी किताबों की अदला-बदली कर सकते हैं।

विज्ञापन


शुभारंभ आयुध निर्माणी फैक्ट्री के कार्यकारी निदेशक कमलेश कुमार और यंत्र महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा हिना गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि निःशुल्क बुक एक्सचेंज मेले में अभिभावक और छात्र किताबों की अदला-बदली कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य अभिभावकों का आर्थिक बोझ कम करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। पुरानी किताबों के दोबारा उपयोग से कागज की बचत होती है, जिससे पेड़ों की कटाई पर भी रोक लगती है।

मेले में अभिभावक और छात्र एक-दूसरे से किताबों की अदला-बदली कर लाभ उठा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें भी प्रदान की जा रही हैं। बच्चे यहां बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं और निःशुल्क किताबें घर भी ले जा सकते हैं। कल्याण स्टोर में लोग पुस्तकें दान भी कर सकते हैं, जिससे जरूरतमंद छात्रों को मदद मिल सके। इस मौके पर महाप्रबंधक संजीव नारंग, दीप्ति भाटी और सरिता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें