फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छात्रा ने दोस्त से परेशान होकर की थी आत्महत्या, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली हरियाणा की युवती ने अपने दोस्त से परेशान होकर आत्महत्या की थी। पीड़ित पिता ने आरोपी युवक पर बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने बेटी के आत्महत्या करने के 16 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि हरियाणा के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी प्रताप विहार सेक्टर 11 के एक मकान में किराये पर रहती थी। वह अपनी सहेली के साथ मेट्रो समृद्धि में नौकरी करती थी। साथ ही एमबीए की पढ़ाई भी कर रही थी। आरोप है कि उनकी बेटी के साथ जनपद हापुड़ के सिंभावली निवासी यश चौधरी भी नौकरी करता था और उनकी बेटी के कमरे पर आता-जाता था। यश चौधरी उनकी बेटी को परेशान करता था और उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने 28 नवंबर 2025 को आत्महत्या कर ली थी। युवती के कमरे की तलाशी लेने पर आरोपी यश चौधरी की आईडी और कपड़े भी मिले हैं। एसीपी ने बताया कि फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें