फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छात्र पर सहपाठियों ने किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के निजी स्कूल के बाहर एक 10कक्षा के छात्र पर सहपाठी तीन छात्रों द्वारा लोहे की रोड से हमला करने का आरोप लगाकर परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि सिहानी काॅलोनी में रहने वाले रोहित शर्मा के अनुसार उनका छोटा भाई पार्थ शर्मा निजी स्कूल में 10वीं का छात्र है। उसका स्कूल के बच्चों से विवाद चल रहा था। स्कूल के तीन छात्र एक अन्य छात्र यश सिसौदिया के साथ मारपीट कर रहे थे। इसका उनके भाई पार्थ ने विरोध किया। इस पर तीनों छात्रों ने पार्थ पर हमला कर दिया। उसके सिर में डंडे और लोहे रॉड मारी। उनका भाई घायल होकर बेहोश हो गया। तीनों छात्र जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नंदग्राम थाने में तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें