मोदीनगर। नगर के एक निजी कॉलेज की छात्रा ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि शादी का दबाव देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। छात्रा ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
नगर की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती नगर के एक निजी कॉलेज से पढ़ती है। छात्रा ने बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों प्रेम संबंध बन गए। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक छात्रा से दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया । छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।