फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साइबर सेल के अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार को जिले के सभी थानों में तैनात साइबर सेल प्रभारियों, कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उनको साइबर अपराध की रोकथाम के लिए तकनीकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम ट्रेनिंग सेंटर की ओर से सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। अपराध करने के तरीकों में आए बदलावों के बारे में अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया गया। साइबर अपराध की शिकायत के बाद चरणबद्ध तरीके से की जाने वाली कार्रवाई की प्रक्रिया को भी अधिकारियों, कर्मचारियों ने समझा। एडीसीपी ने बताया कि कोविड के बाद साइबर अपराध में तेजी से इजाफा हुआ है। अब तक 11000 मुकदमे दर्ज हुए हैं। अभी तक पांच लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मुकदमा साइबर क्राइम थाने और उससे कम की ठगी के मामले का मुकदमा स्थानीय थाने में दर्ज करने के आदेश थे, लेकिन अब इस बाध्यता को खत्म कर दिया गया है। बढ़ती घटनाओं को देखते हुए साइबर क्राइम थाने में 21 नए उपनिरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। अभी तक यहां पांच निरीक्षक, 27 उपनिरीक्षक, 33 मुख्य आरक्षी व एक कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त है।
-पुलिसकर्मियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण : पुलिस लाइन में रविवार को नेत्र व दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों पुलिसकर्मियों के दांतों की जांच की गई। इस दौरान 132 चालकों के नेत्रों की जांच कर उनको सलाह व दवा दी गई। डायटिशियन ने पुलिसकर्मियों को खानपान संबंधी सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें