फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छह वाहनों को मारी टक्कर, दो घायल, अन्य 10 लोगों की जान भी बाल-बाल बची

विज्ञापन
एनएच नौ पर इसी ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए वाहन। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। सरियों से लदे ओवरलोड ट्रक ने मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-09 पर अफरा-तफरी मचा दी। अत्यधिक भार के कारण अनियंत्रित हुए ट्रक ने वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात रोके जाने से लगी वाहनों की कतार में घुसकर छह वाहनों को टक्कर मार दी। तीन बाइक, एक स्कूटी, एक कार और सवारियों से भरा ऑटो उसकी चपेट में आ गए।
हादसे में ऑटो चालक और एक महिला मामूली घायल हो गए। वाहनों में सवार अन्य 10 लोगों की जान भी बाल-बाल बची। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे उस समय हुई, जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। उनके काफिले के लिए डायमंड फ्लाईओवर से लेकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक कुछ देर के लिए यातायात रोका गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान नेशनल हाईवे से डीएमई की ओर जाने वाले मार्ग पर मणिपाल अस्पताल के सामने वाहनों की कतार लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र की ओर से आ रहा 10 टायरा सरियों से लदा ट्रक अचानक ब्रेक लगाकर धीमा हुआ, लेकिन ओवरलोड होने के कारण चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका।
ट्रक पहले तीन बाइकों, फिर स्कूटी व कार से टकराया और अंत में सवारियों से भरे ऑटो में जा घुसा। हालांकि, टक्कर से पहले चालक ने वाहन को डिवाइडर की ओर मोड़ने की कोशिश की, जिससे कई वाहन बड़ी क्षति से बच गए।
हादसे के दौरान ऑटो चालक कल्लूपुरा डासना निवासी अजरुद्दीन का पैर वाहन में फंस गया और उसे हल्की चोट आई। ट्रक की चपेट में आई एक स्कूटी पर सवार दंपती में महिला को मामूली खरोंच आई, जबकि अन्य बाइक सवार और कार सवार सुरक्षित बताए गए।
विज्ञापन

यातायात पुलिस और कविनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो चालक की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एनएच नौ पर इसी ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए वाहन। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें