फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिवाली से पहले ठीक कराई जाएंगी खोड़ा की स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खोड़ा। दिवाली से पहले खोड़ा की गलियों को रोशन करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगरपालिका क्षेत्र के 34 वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने और जिन गलियों में लाइटें नहीं लगी हैं, वहां नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक वार्ड के सभासद ने अपने-अपने क्षेत्र की गलियों का सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

खोड़ा नगरपालिका क्षेत्र की कई गलियों में स्ट्रीट लाइट खराब होने या लाइट नहीं होने से रात के समय लोगों को अंधेरे के कारण परेशानी होती है। सभासद अपने-अपने वार्ड में गलियों का निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे जरूरत के अनुसार लाइटों की मरम्मत और नई लाइट लगाने की व्यवस्था की जा सके। सभासद अमीत जलोटा ने बताया कि सर्वे के बाद खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और जरूरत वाले स्थानों पर नई लाइटें लगवाई जाएंगी। एक दो दिन में सर्वे पूरा करने के बाद दिवाली से पहले काम कराया जाएगा। दिवाली से पहले सभी चिह्नित स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों की समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें