फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-24 पर 13 जून से थम जाएंगे भारी वाहनों के पहिये

Fri, 10 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
भारी वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रजघाट तीर्थनगरी में लगने वाले ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान मेले के मद्देनजर 13 जून दोपहर से एनएच-24 पर भारी वाहनों के पहिये थम जाएंगे। पुलिस ने डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है। जाम से बचाने के लिए हापुड़ और अमरोहा के पुलिस अफसरों ने ब्रजघाट गेस्ट हाउस में बैठक कर रणनीति तैयार की।
विज्ञापन


बैठक में डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय और मोहनलाल ने चेतावनी दी कि रूट डायवर्जन के दौरान अगर कोई भी लापरवाही बरती गई या हाईवे पर भारी वाहन चलता दिखा तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, उपेंद्र यादव गजरौला, आरके शर्मा बहादुरगढ़, एसआई अशोक चौधरी सिंभावली, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह, शिवपाल सिंह, ट्रैफिक प्रभारी योगेंद्र मलिक और टीएसआई धर्मेंद्र समेत काफी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रूट डावर्जन का खाका तैयार
- मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को मुरादाबाद के कांठ से धामपुर, नगीना, कोतवाली, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ से मोदीनगर होकर गाजियाबाद तथा दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को गाजियाबाद के लाल कुआं से बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी से होकर निकलेंगे।
- मुरादाबाद से मेरठ को जाने वाले वाहन अमरोहा के अतरासी रोड से अमरोहा, नौगांवा सादात और नूरपुर होकर निकलेंगे।
- हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहन गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर निकलेंगे।
- चांदपुर से दिल्ली जाने वाले वाहन बिजनौर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होकर निकलेंगे।
- गजरौला चौपला से दिल्ली जाने वाले वाहन  हल्दौर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होकर निकलेंगे।
- स्याना-बुलंदशहर से मेरठ-हापुड़ को जाने वाले वाहन स्याना से बीबीनगर, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़, खरखौदा होकर निकलेंगे।
- गढ़ की तरफ से रामपुर को जाने वाले वाहन स्याना, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद से होकर निकलेंगे।
- हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहन बुलंदशहर, नरौरा होकर आगे जाएंगे।
- नेशनल हाईवे के स्याना फ्लाई ओवर से कोई भी वाहन गढ़ की तरफ नहीं आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें