रिलायंस रोड स्थित एक कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारी संगीत सोम, शिवम, आकाश व नितेश मंगलवार की सुबह अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। इस दौरान कुछ बाइक सवार युवकों ने इन पर पथराव कर दिया। पथराव करने वाले 15-20 युवक बताए जा रहे हैं।
पथराव में चारों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने चारों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गौरतलब है कि कंपनी के कर्मचारी पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के कारण विरोध कर रहे हैं।